सबसे अच्छा समय है बद्रीनाथ मंदिर दर्शन करने का 

बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मंदिर भारतीय राज्य उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित है। 

यह चार धामों में से एक मंदिर है। जिसका निर्माण 7वी शताब्दी में होने के प्रमाण मिलते हैं। 

मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां विष्णु भगवान की एक रूप बद्रीनारायण की पूजा होती है। 

यहां के पुजारी रावल होते हैं।जो कि दक्षिण भारत अर्थात केरल राज्य के नम्बूदरी सम्प्रदाय के ब्राह्मण होते हैं।  

इस मंदिर के बारे में विष्णु पुराण, स्कंद पुराण तथा महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। 

न्य संकल्पना अनुसार इस मंदिर को बद्री विशाल के नाम से भी जाना जाता है और विष्णु भगवान को ही समर्पित है। 

यहीं पर निकट चार अन्य मंदिर योगध्यान बद्री, भविष्य बद्री, वृद्ध बद्री और आदि बद्री के साथ जोड़कर पूरे समूह को पंच बद्री के रूप में जाना जाता है। 

यहां 1 दिन की तपस्या का फल अन्य स्थानों में 1000 वर्ष की तपस्या के फल के समान है।