गंगोत्री दर्शन का इससे अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा  

Gangotri Temple उत्तराखंड के चार धामों में से एक धाम है।जो कि मां गंगा को समर्पित है। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धरती पर मां गंगा का जिस स्थान पर पहला कदम पड़ा वह स्थान गंगोत्री है।  

गंगोत्री के अलावा चार धाम में  यमुनोत्रीकेदारनाथ और बद्रीनाथ हैंI यह चार धाम की यात्रा का दूसरा पवित्र पड़ाव है। 

गंगोत्री से माता गंगा का जल लेकर केदारनाथ जाना चाहिए। वहां शिवजी पर यह जल चढ़ाना चाहिए। 

Gangotri Temple हिंदुओं का एक बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक है गंगोत्री मंदिर भागीरथी नदी के तट पर स्थित है। 

गंगा का मंदिर, सूर्य ,विष्णु और ब्रह्मा कुंड आदि पवित्र स्थान आपको यही देखने को मिलेंगे।  

जहां पर देवी गंगा ने इस स्थान पर स्पर्श किया था। यहीं पर शंकराचार्य ने गंगा देवी की एक मूर्ति भी स्थापित की थी। 

इसी जगह गंगोत्री मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा के द्वारा 18 वीं शताब्दी में निर्मित किया गया।