आ गई है केदारनाथ जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी 

सितंबर अक्टूबर का समय सबसे बेस्ट होता है केदारनाथ यात्रा के लिए 

Kedarnath Mandir हिंदुओं की आस्था का एक  प्रमुख मंदिर है जो कि भगवान शिव को समर्पित हैI 

यह देव भूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हैI Kedarnath Mandir वर्ष में केवल 6 महीने खुला रहता है  

इस क्षेत्र में बहुत अधिक बर्फ पड़ने के कारण इसे  6 महीने के लिए बंद रखा जाता हैI  

जब पांडव विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे।तब भगवान शिव प्रकट नहीं हुए। 

पांडवों को आता देखकर।शिवजी ने  बैल का रूप धारण कर लिया तथा बैलों के झुंड में शामिल हो गए। 

भीम एक गुफा के पास पैर फैलाकर खड़े हो गए। सभी बैल उनके पैरों के बीच में से होकर निकलने लगे।  

लेकिन बैल बने भगवान शिव ने पैर के बीच से जाना स्वीकार नहीं किया। इससे पांडवों ने शिव भगवान को पहचान लिया।

इसके बाद शिव भगवान वहां भूमि में गायब होने लगे। तब बैल बने भगवान शिव को भीम ने पीठ की तरफ से पकड़ लिया। 

भगवान शिव पांडवों की भक्ति तथा दृढ़ निश्चय को देखकर प्रकट हो गए तथा उनको इस पाप से मुक्त कराया।