अंजनी माता मंदिर बहुत पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर हरिद्वार में स्थित है। अंजनी मां के मंदिर भारत में बहुत कम पाए जाते हैं।माता अंजनी कोई और नहीं बल्कि भगवान हनुमान जी की माता है। हरिद्वार में यह मंदिर माता अंजनी के तपस्या के लिए जाना जाता है।
अंजनी माता मंदिर हरिद्वार
यहां पर तपस्या करके माता अंजनी ने हनुमान जी की प्राप्ति की थी। इस स्थान पर गुरु मंत्रों के द्वारा भगवान विष्णु ने उनके गर्भ में गुरु मंत्र के द्वारा हनुमान जी को भेजा था।
यहां पर जब आप माता जी के दर्शन करने जाएंगे।तो यहां पर माता जी के गर्भ मे हनुमान जी बाल रूप में है। जो भी भक्त यहां पर माता अंजनी से बालक की मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। तो उनकी कोख माता रानी अवश्य भर देती है।
यहां पर माता अंजनी की मूर्ति है। जिस पर हनुमान जी को में लेटे हुए हैं। यहां पर आपको देखने के लिए हनुमान जी का भी मंदिर मिलेगा तथा यह मंदिर माता चंडी देवी के मंदिर से थोड़ा सा ही दूर है।

जब आप मां चंडी के दर्शन करने जाएंगे।तो इस मंदिर में जरूर जाएगा तथा लोग यहां पर अपनी और भी अर्जी लेकर आते हैं। माता अंजनी उनकी मनोकामना को पूर्ण करती है।यहां माता रानी भगवा रंग के तिलक से ही बनी हुई है।
जिस प्रकार हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति बनी होती है।उसी प्रकार की माता अंजनी का भी यहां पर मूर्ति बनी हुई है।आप यहां अपने इच्छा अनुसार दान पत्र में दक्षिणा दे सकते हैं। पर यहां पर मनोकामना पूर्ण करने के लिए आपको शुद्ध मन से आना होता है।
Similar Article:
- मसूरी (Mussoorie) किंग ऑफ़ हिल्स, जहाँ बादलों के बीच सपने बसते हैं
- सरयू नदी (Importance of Saryu River)
- काली / शारदा नदी (Sarda River)
- रामगंगा नदी (Ramganga River)– पहाड़ों, जंगलों और जीवन का प्राकृतिक संगीत
- After Payment submit google form
- Book Your Session
- पिंडर नदी (Pindar River) – पिंडारी घाटी की शांत और दिव्य हिमालयी धारा
- कोसी नदी (koshi river)
- मंदाकिनी नदी (Mandakini River)– केदारनाथ धाम की शीतल और पवित्र धारा
- धौली गंगा (Dhauliganga River)– हिमालय की गहराइयों से बहती रहस्यमयी शक्ति
- 🏔️ भागीरथी नदी – तप, त्याग और मोक्ष की पवित्र धारा (Bhagirathi River)
- 🌼 यमुना नदी (Yamuna River) – प्रेम, करुणा और भक्ति की शीतल धारा
- 🌊 गंगा नदी (Ganga River)– आस्था, संस्कृति और जीवन की धारा
- खटीमा(Khatima), उत्तराखंड – तराई की खूबसूरती, संस्कृति और शांति का नगर
- पिथौरागढ़(Pithoragarh), उत्तराखंड – कुमाऊँ का मिनी कश्मीर












