अंजनी माता मंदिर (Anjani Mata Mandir)

अंजनी माता मंदिर बहुत पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर हरिद्वार में स्थित है। अंजनी मां के मंदिर भारत में बहुत कम पाए जाते हैं।माता अंजनी कोई और नहीं बल्कि भगवान हनुमान जी की माता है। हरिद्वार में यह मंदिर माता अंजनी के तपस्या के लिए जाना जाता है।

अंजनी माता मंदिर हरिद्वार

यहां पर तपस्या करके माता अंजनी ने हनुमान जी की प्राप्ति की थी। इस स्थान पर गुरु मंत्रों के द्वारा भगवान विष्णु ने उनके गर्भ में गुरु मंत्र के द्वारा हनुमान जी को भेजा था।

यहां पर जब आप माता जी के दर्शन करने जाएंगे।तो यहां पर माता जी के गर्भ मे हनुमान जी बाल रूप में है। जो भी भक्त यहां पर माता अंजनी से बालक की मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। तो उनकी कोख माता रानी अवश्य भर देती है।

यहां पर माता अंजनी की मूर्ति है। जिस पर हनुमान जी को में लेटे हुए हैं। यहां पर आपको देखने के लिए हनुमान जी का भी मंदिर मिलेगा तथा यह मंदिर माता चंडी देवी के मंदिर से थोड़ा सा ही दूर है।

Anjani Mata Mandir Haridwar
Anjani Mata Mandir Haridwar

जब आप मां चंडी के दर्शन करने जाएंगे।तो इस मंदिर में जरूर जाएगा तथा लोग यहां पर अपनी और भी अर्जी लेकर आते हैं। माता अंजनी उनकी मनोकामना को पूर्ण करती है।यहां माता रानी भगवा रंग के तिलक से ही बनी हुई है।

जिस प्रकार हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति बनी होती है।उसी प्रकार की माता अंजनी का भी यहां पर मूर्ति बनी हुई है।आप यहां अपने इच्छा अनुसार दान पत्र में दक्षिणा दे सकते हैं। पर यहां पर मनोकामना पूर्ण करने के लिए आपको शुद्ध मन से आना होता है।

Similar Article:

Leave a Comment

रामनगर का हनुमान धाम – एक बार देखने के बाद मन वहीं अटक जाता है! नैनीताल की वो खूबसूरती जो कैमरे में कैद ही नहीं हो सकती! नैनीताल इतना फेमस क्यों है? वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे यहाँ पानी नहीं, तपस्या बहती है। यहाँ शांति नहीं — गहरी शांति मिलती है।