उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में उधम सिंह नगर में स्थित गदरपुर ब्लॉक में एक छोटा सा गांव है। जहां पर हरिपुरा बांध काफी प्रसिद्ध है। इसे हीरापूरा बांध के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। खूबसूरत होने के कारण यह अपने जगह में काफी प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से उसको देखने और यहां पर फैमिली पिकनिक मनाने भी लोग आते हैं।
हरिपुरा बांध गूलरभोज
हरिपुरा बांध का निर्माण लगभग 1966 से शुरू हुआ था।इसे बनाने में 10 वर्ष लगे। सन 1975 में यह कार्य पूरा हो गया।यह डेम सीमेंट पत्थरों के से बना हुआ है। यह 30000 मी अर्थात 30 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इसके आसपास की ऊंचाई 10.98 मीटर है तथा लंबाई 7980 मीटर है। यहां भाखरा नदी द्वारा पानी आता है। भाखड़ा नदी नैनीताल से निकलती है। वह उधम सिंह नगर के खानपुर के पास राज्य से बहती हुई जाती है। Gularbhoj Dam से ठीक 5 किलोमीटर की दूरी पर गूलरभोज स्थित है।
यहां की विशेष से यह है कि यहां पर जिंदा मछली खरीद सकते हैं। इस जलाशय से मछली पकड़ने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाता है। जिससे मछली जिंदा ही पकड़ सके।यह मछली के ज्यादा उत्पादन के लिए भी किया जाता है। यहां की दूसरी विशेषता यह है कि यहां नाले निकल गई है।
जो आसपास के गांव के खेतों की सिंचाई के लिए उपयोग किए जाते हैं। लगभग 66850 एकड़ भूमि पर सिंचाई उपलब्ध कराता है।यहां पर हर साल साइबेरियन पक्षियों का झुंड भी देखा जाता है। जो अनुकूल मौसम होने का अनुभव कराते हैं।

पर्यटकों के लिए सुविधा
पटकों के लिए यहां पर अलग-अलग प्रकार की सुविधा दी गई है। यहां पर आप वोटिंग भी कर सकते हैं। नांव में बैठकर यहां की सुंदरता का मनोरंजन तथा लुफ्त उठा सकते हैं। फैमिली के साथ नांव पर बैठ सकते हैं।
कपल के लिए डबल नांव भी यहां उपलब्ध है।आज कल अलग-अलग प्रकार के नांव का भी प्रयोग किया जाता है। मोटर कार भी यहां आपको देखने को मिलेगी। पैराग्लाइडिंग भी यहां शुरू हो चुकी है।यहां पर वाटर स्पोर्ट गेम्स भी कारण जाते हैं।
समय-समय पर यहां पर अलग-अलग प्रकार के गेम खिलाए जाते हैं। जिसमें powerbating , rafting, cliff driving , Jet skiing, parasailing and surfing जैसे खेल भी मौजूद है। गूलरभोज शिक्षा का मुख्य केंद्रीय भी है।
यहां पर आईटीआई और एटीएस जैसे सरकारी संस्थाएं भी हैं।यहां पर आपको रेस्टोरेंट भी उपलब्ध मिलेंगे। यहां पर होटल का निर्माण भी होने लगा है।यह एरिया काफी बड़ा है।यहां पर हजारों मात्रा में लोग आ सकते हैं।
यहां बिना ट्रैफिक के अंदर देखा जाता है।यहां पर गार्डन भी है।जो बेहद ही खूबसूरत फूलों से भरे हुए हैं।यहां फोटो खींचने के लिए खूबसूरत जगह मानी जाती है ।लोग यहां अक्सर फोटो खिंचवाने के लिए ही आते हैं।
यह जगह रुद्रपुर शहर से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर प्रवेश शुल्क फ्री है।फैमिली के लिए पिकनिक मनाने के लिए यह जगह बेहद ही शानदार जगह में से।

हरिपुरा बांध कैसे पहुंचें
गूलरभोज रुद्रपुर से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह काठगोदाम 33 किमी, नैनीताल 39 किमी की दूरी पर स्थित है।
सड़क मार्ग से:
दिल्ली और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों से रुद्रपुर, काठगोदाम और नैनीताल के लिए बसें आसानी से उपलब्ध हैं।
रेलवे स्टेशन:
गूलरभोज रेलवे 3.5 किमी,रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन 16 किमी और लाल कुओं जंक्शन रेलवे स्टेशन 21 किमी की दूरी पर स्थित हैं।
उड़ान द्वारा:
गूलरभोज से निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है। जो गूलरभोज से 18 किमी की दूरी पर स्थित है।
हरिपुरा बांध मैं अगर आप अपना पूरा दिन बिता सकते हैं यहां पर इंजॉय करने के बहुत कुछ है जिसमें वोटिंग सबसे अधिक मात्रा में किया जाने वाला क्रियाकलाप है अगर आप यहां आते हैं तो आपको पता ही नहीं चलेगा कि आपका पूरा दिन कैसे निकल गया I
Similar Article
- सरयू नदी (Importance of Saryu River)
- काली / शारदा नदी (Sarda River)
- रामगंगा नदी (Ramganga River)– पहाड़ों, जंगलों और जीवन का प्राकृतिक संगीत
- पिंडर नदी (Pindar River) – पिंडारी घाटी की शांत और दिव्य हिमालयी धारा
- कोसी नदी (koshi river)
- मंदाकिनी नदी (Mandakini River)– केदारनाथ धाम की शीतल और पवित्र धारा
- धौली गंगा (Dhauliganga River)– हिमालय की गहराइयों से बहती रहस्यमयी शक्ति
- 🏔️ भागीरथी नदी – तप, त्याग और मोक्ष की पवित्र धारा (Bhagirathi River)
- 🌼 यमुना नदी (Yamuna River) – प्रेम, करुणा और भक्ति की शीतल धारा
- 🌊 गंगा नदी (Ganga River)– आस्था, संस्कृति और जीवन की धारा
- नानकमत्ता बांध (Nanakmatta Dam)
- हरिपुरा बांध (Haripura Dam)
- पैराडाइज झील (Paradise Lake Rudrapur)
- अलकनंदा नदी (Alakananda River)
- रूपकुंड (Roop Kund)













