पैराडाइज झील उत्तराखंड के बहुत खूबसूरत झीलों में से एक है। यह रुद्रपुर शहर के बीचों बीच स्थित है।यह जगह बेहद खूबसूरत है। लोग दूर-दूर से मनोरंजन के लिए आते हैं। खूबसूरत होने के साथ-साथ इसका टिकट भी काफी सस्ता है। यहां पर देखने के लिए झूले, पार्क, झील तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए यह बेहद शानदार जगह है।
पैराडाइज झील रुद्रपुर
अगर आप गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे है। अगर आप रुद्रपुर में रहते हैं या उसके आसपास कहीं रहते हैं। तो पैराडाइज झील एक बहुत ही अच्छा विकल्प होगा। रुद्रपुर शहर के बीच स्थित लेफ्ट पैराडाइज झील एक बहुत ही अच्छा स्थान है।
जहां पर आप बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए झूले, मनोरंजन के साधन मौजूद है। पैराडाइज झील घूमने के लिए उधम सिंह नगर ,नैनीताल, बरेली और रामपुर जनपद से पर्यटक हर रोज सैकड़ो की संख्या में आते हैं।

यह झील उधम सिंह नगर जनपद के जिला मुख्यालय रुद्रपुर शहर के बीचों-बीच में स्थित है। जो की पैराडाइज झील के नाम से प्रसिद्ध है। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
वाटर स्पोर्ट, झील की चारों तरफ से होने वाली रेलगाड़ी, बच्चों वाले झूले, सेल्फी प्वाइंट तथा अन्य अलग-अलग प्रकार की सुविधा यहां दी जाती है। इसलिए यहां पर हर रोज संख्या में लोगों की भीड़ लगती है।
यहां पर आने वाले लोग ज्यादातर रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर ,गदरपुर, लाल कुआं ,बाजपुर, किच्छा ,सितारगंज ,खटीमा, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बहेड़ी, रामपुर के पर्यटक अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आते हैं।
इसके साथ-साथ यहां पर कभी-कभी अलग-अलग कार्यक्रम भी होते हैं। जिसमें मशहूर कॉमेडियन ,गायक आदि आते हैं।

पैराडाइज झील एंट्री फीस
- लेक पैराडाइज झील के प्रति व्यक्ति एंट्री फीस ₹40 है
- यहां वॉटर स्पोर्ट्स ₹100
- रेल गाड़ी ₹40
- बुलेट ₹40
- मेरी गो राउंड ₹30
- बकिंग जंपिंग 80 रुपए है।
- यहां पर फूड स्टॉल भी मौजूद है। जहां पर स्वादिष्ट फूड आइटम मिलते हैं। आप यहां इन्हें भी खरीद सकते हैं। यह अलग-अलग रेट के हिसाब से चलते हैं।
आसपास का वातावरण
पैराडाइज झील बेहद खूबसूरत पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। आसपास हरी भरी पौधों से यह जगह अपने आप को काफी शानदार बनती है।झील में आप नौका विहार भी कर सकते हैं। यह जगह पिकनिक के लिए बेहद ही शानदार जगह में से एक है। जगह-जगह कूड़ेदान भी रखे गए हैं। आप यहां विश्राम भी कर सकते हैं।

यहां पर पार्क भी देखने को मिलेगा। जिसमें आप बच्चों के साथ खेल सकते हैं। पार्क में पेड़ पौधे फूलों की घटिया भी देखने को मिलेगी।कपल के लिए यह जगह काफी शानदार है।साथ ही साथ पारिवारिक जगह भी से माना जाता है।यहां आप बच्चों के साथ आ सकते हैं।
कैसे पहुंचे लेक पैराडाइज रुद्रपुर
वायु मार्ग :
रुद्रपुर पहुंचने के लिए दिल्ली से आप पंतनगर की फ्लाइट कर सकते हैं। पंतनगर पहुंचने के बाद यहां से आपको ऑटो रिक्शा या टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। जिससे आप डायरेक्ट पैराडाइज ले पहुंच सकते हैं।
ट्रेन द्वारा :
रुद्रपुर के लिए दिल्ली, देहरादून, लखनऊ से रेल का मार्ग आसानी से रुद्रपुर सिटी तक जुड़ा हुआ है। आप दिल्ली, देहरादून और लखनऊ से डायरेक्ट रुद्रपुर आ सकते हैं। रुद्रपुर से ऑटो या टैक्सी लेक पैराडाइज आसानी से आपको पहुंचा देगा।

सड़क के द्वारा :
रुद्रपुर दिल्ली देहरादून लखनऊ से सड़क का बहुत ही अच्छा रास्ता जुड़ा हुआ है।आप बस के द्वारा या अपने पर्सनल गाड़ी के द्वारा भी रुद्रपुर आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप अपनी पर्सनल कार से आए हैं।
तो आप लोगों से रास्ता पूछ कर या गूगल मैप की सहायता के द्वारा लैक पैराडाइज पहुंच सकते हैं। अगर आप बस से आए हैं। तो रुद्रपुर में उतरने के बाद।यहां से ऑटो रिक्शा आसानी से उपलब्ध है।जो आपको 10 से ₹15 रुपए पर व्यक्ति लेक पैराडाइज छोड़ देंगे।