संजय वन उत्तराखंड के उधम सिंह नगर नैनीताल जनपद के बॉर्डर पर स्थित ,टांडा रेंज में जंगलों के बीचो-बीच रुद्रपुर हल्द्वानी रोड स्थित पिकनिक स्पॉट है। जहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिलेगा।
यह बहुत ही सुंदर और लाजवाब वनो में से एक है। शहर की चका चौध की जिंदगी से दूर यह वन बेहद ही खूबसूरत है। यही कारण है कि पर्यटक यहां आते हैं। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
संजय वन का वातावरण
संजय वन काफी आकर्षण वन क्षेत्र है। यह एक ऐसी जगह है। जहां पर आप शांति से बैठकर पक्षियों की आवाज सुन सकते हैं। घासो की खूबसूरती को देख सकते हैं।पेड़ों के बीच हवा की सुन सकते हैं।
अकेले इंसान से लेकर पारिवारिक माहौल तक यहां आपको देखने को मिलता है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मना सकते है। अक्सर लोग यहां छुट्टियों के दिनों में आना पसंद करते हैं। यह पर्यावरण से भरा रहता है।

फॉरेस्ट का एक हिस्सा है। जहां वन ,पार्क, पिकनिक या टूर के लिए एक खूबसूरत जगह माना जाता है।यहां पर शांतिपूर्ण माहौल आपको देखने को मिलेगा। यह हरा भरा क्षेत्र है। यह स्थान शहर के प्रसिद्ध पिकनिक स्थान में से एक है।
गर्मियों की छुट्टी में पिकनिक स्पॉट
अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं।तो यह जगह आपके लिए बेहद ही शानदार जगह में से एक है।उधम सिंह नगर नैनीताल जनपद के बॉर्डर पर स्थित टांडा रेंज में संजय वन चेतना केंद्र एक अच्छा विकल्प हो सकता है।यह जगह जंगल के बीचो-बीच स्थित है।
जो की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने में आपकी सहायता करेगी। संजय वन चेतना केंद्रीय में पर्यटकों के लिए सैल्फी पॉइंट भी बना हुआ है।जहां पर पर्यटक फोटो खिंचवाते हैं। यह वन रुद्रपुर हल्द्वानी के बीचो-बीच जंगल में पिकनिक स्पॉट है।
यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने आते हैं।यहां पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। सैल्फी पॉइंट में सेल्फी लेते हैं और पिकनिक मनाते हैं। यह जगह परिवार के लिए भी बहुत ही ज्यादा शानदार जगह में से एक है।
संजय वन क्षेत्र केंद्रीय की एंट्री फीस
- ठंडा रेंज में स्थित संजय वन चेतना केंद्रीय 12 साल तक बच्चों के लिए₹1 फीस लेता है।
- 12 से ऊपर वाले बच्चों के लिए₹2 लेते हैं।
- सामूहिक रूप से आने वाले स्कूल बच्चों के लिए एंट्री फीस निशुल्क है।
यह जगह बच्चों के लिए सस्ते और फ्री होने का कारण यह भी है। कि बच्चे यहां जाकर प्रकृति से रूबरू हो सके तथा नई-नई चीज सीखें। वन के अंदर 12 राशिफल के चिन्ह बने हुए हैं।जो बेहद ही खूबसूरत नजर आते हैं। यहां पर आपको देखने के लिए अलग-अलग प्रकार के पक्षी भी मिल जाएंगे।

संजय वन हल्द्वानी का कार्य प्रगति
संजय चेतन केंद्रीय को और भी सुंदर और खास बनाने के लिए सरकार ने 20 लाख रुपए दिए हैं। इसमें संजय वन की दशा को सुधारते हुए, साफ सफाई, रंग रौनक के साथ पार्क, झूले और बेंच को भी ठीक किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर सैलानियों के लिए सैल्फी पॉइंट भी बनाए गए। इसके बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
संजय वन कैसे जाए
हल्द्वानी रोड पर स्थित टांडा रेंज का संजय वन चेतन केंद्रीय बहुत ही प्रसिद्ध वनों में से एक है।
रुद्रपुर से इसकी दूरी 8 किलोमीटर दूर है।
FAQs
हल्द्वानी से संजय वन की दूरी कितनी है?
हल्द्वानी से 24 किलोमीटर
पंतनगर से संजय वन की दूरी कितनी है?
पंतनगर से 11 किलोमीटर
पंतनगर एयरपोर्ट से संजय वन की दूरी कितनी है?
पंतनगर एयरपोर्ट से 9 किलोमीटर की दूरी में है।
किच्छा से संजय वन की दूरी कितनी है?
किच्छा से 22 किलोमीटर की दूरी पर है।
Similar article
- संजय वन (Sanjay Van Rudrapur)
- बधाणी ताल की खूबसूरती (Badhani Taal)
- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान (Gangotri Rashtriya Udyan)
- गोविन्द पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान (Govind Pashu Vihar National Park)
- नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान (Nanda Devi National Park)
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान (Rajaji National Park)
- फूलो की घाटी (Phoolon ki Ghati)
- नैनीताल का चिड़ियाघर (Nainital Zoo)
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)








